किरावली। अखंड परशुराम सेना के सदस्य पुरुषोत्तम वशिष्ठ एवं शिशुपाल कटारा के नेतृत्व में शुक्रवार को एकत्रित हुये। बताया कि मध्यप्रदेश में आईएएस संतोष वर्मा की ओर से ब्राह्मण समाज के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर तहसील मुख्यालय किरावली पर प्रदर्शन कर गृहमंत्री केंद्र सरकार के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की सेवा समाप्त की जाए। आय से अधिक संपत्ति की जांच की जाए। मुख्य रूप से ज्ञापन देने वालों में शिशुपाल कटारा, देवेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, रुद्रदेव, बासुदेव, चेतन शर्मा, कृष्ण गोपाल, प्रमोद मुरशैनिया, शिवशंकर आर्य, भूदेव शर्मा आदि थे।