किरावली। ग्राम पंचायत गोपउ के गाटा संख्या 379/1283 नवीन परती की सरकारी जमीन को मंगलवार तहसील प्रशासन की ओर से कब्जा मुक्त कराया गया lउपजिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी ने शायद तहसीलदार राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया कराने के दौरान राजस्व टीम में नायब तहसीलदार राजपाल यादव ने बताया कि गोपऊ के नगला मंसा में सरकारी भूमि मुक्त कराई है। टीम में राजस्व निरीक्षक संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक देवेंद्र कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल संजीव बालियान, लेखपाल भूपेन्द्र फौजदार, लेखपाल शिव कुमार सैनी, सतीश कुशवाह लेखपाल व किरावली पुलिस टीम मौके पर उपस्थित रही।