किरावली। सीएचसी अधीक्षक किरावली के क्रेडिट कार्ड से 50 हजार पार कर दिए गए। इसकी सूचना साइबर सेल को दी गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली पर डाॅ. राघवेंद्र सिंह अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2:34 बजे क्रेडिट कार्ड से दो बार में कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए। उनके मोबाइल पर मैसेज आने पर जानकारी हुई। डाॅ. राघवेंद्र सिंह से बताया कि पहली बार में 47 हजार तथा दूसरी बार में 3 हजार रुपये का मैसेज आया। डाॅ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला साइबर क्राइम में दर्ज कराया है। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि मामला साइबर क्राइम ब्रांच को भेज दिया है।