किरावली। आईआईएफएल समस्ता माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के कर्मचारियों पर कंपनी की धनराशि 3,10,681 का गबन करने का गंभीर आरोप लगा है। कंपनी के क्षेत्र प्रबंधक दीपक सोलंकी निवासी नगला गूजरा, मिढ़ाकुर, आगरा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि कंपनी गरीब व निम्न वर्ग की महिलाओं को सूक्ष्म ऋण प्रदान करती है। आरोप है कि शाखा किरावली के कर्मचारी अनिल, टिकेंद्र सिंह, नरेंद्र और विश्वेंद्र ने विभिन्न ग्राहकों से ऋण की किश्तें वसूलीं, लेकिन वह राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की। जांच में खुलासा हुआ कि इन कर्मचारियों ने कुल 83 ग्राहकों से वसूली गई और रकम का गबन किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद