खेरागढ़। कस्बे के सैंया रोड पर शनिवार की शाम वाहन में लगी करब में आग लग गई। लपटें उठती देख चालक ने काली मंदिर के समीप वाहन रोककर करब नीचे फेंकना शुरू कर दिया। वहीं राहगीरों ने टंकी से पानी फेंका, लेकिन आग बुझ नहीं पा रही थी। तभी वहां पहुंचे नगला महासुख निवासी विनेश सिकरवार जलती हुई करब समेत गाड़ी लेकर अपने नलकूप तक पहुंचे। नलकूप चलाकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आग बुझने के बाद चालक गाड़ी लेकर चल गया। सूचना पर पुलिसकर्मी भी पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने काली मंदिर के समीप गाड़ी से निकाली गई जलती करब की आग को बुझाया। संवाद
करब की आग बुझते हुए पुलिसकर्मी