किरावली। थाना क्षेत्र के गांव अभैदौंपुरा में मुर्गा फार्म पर बैठे दंपती से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। गांव अभैदौंपुरा निवासी चरनसिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि शनिवार को शाम 7:40 बजे वह अपने मुर्गा फार्म पर बैठा था, तभी उसी दौरान 8 लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। जब मेरी पत्नी बचाने आई तो उससे भी मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। मारपीट करने वाले आरोपियों के नाम बच्चूसिंह, रामू, भोला, रामनिवास, वीरो, सपना, हेमा और पूनम देवी हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
पीड़ित की तहरीर पर 8 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच व विधिक कार्रवाई की जा रही है। - शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा