आगरा। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी और भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) एवं स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़े का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें 288 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विजेताओं और प्रतिभागियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में श्लोक लेखन, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, काव्यपाठ और त्वरित भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर विवि की कुलपति प्रो. आशु रानी, विद्यापीठ के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर,स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट की निदेशिका विनीता मित्तल, श्रुति सिन्हा, डॉ. मंजू गुप्ता, रुचि सिंघल, शिखा गौतम, श्रुति दास, डॉ. अमित कुमार सिंह और डॉ. संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद