फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लालच बुरी बला...इतना न समझ सकी महिला, 50 से 500 बनाने के चक्कर में गवां दी सोने की अंगूठी

Sun, 25 Feb 2024 09:11 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गांव से आई महिला को 50  से 500 रुपये बनाने का लालच महंगा पड़ गया। टप्पेबाजों ने महिला से सोने की अंगूठी ठग ली। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
सोने की अंगूठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गांव से आंखों की जांच कराने आए किसान को टप्पेबाज गैंग ने 50 के 500 बनाने का लालच देकर सोने की अंगूठी ठग ली। पीड़िता ने थाने में शिकायत की। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन


खेरागढ़ के गांव नगला विष्णू निवासी रामभरोसी किसान हैं। उनके बेटे ओमवीर ने बताया कि कुछ दिन पहले पिता ने मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था। शुक्रवार को वह भगवान टॉकीज के पास डॉक्टर पर चेकअप कराने आए थे। हॉस्पिटल से वापस आते समय दो लोगों ने उन्हें चौराहे के पास रोक लिया। उनके पास आने पर दोनों आपस में पर्ची से इनाम खींचने लगे। उनसे भी इनाम खींचने के लिए बोले। कहा कि 50 के 500 मिलते है। इनाम की पर्ची खाली नहीं जाती किस्मत आजमा लो।

रामभरोसी ने जेब में रुपये नहीं होने का हवाला दिया। इसी बीच उनमें से एक युवक ने इनाम खिंचवाने वाले ठग के पास अपनी अंगूठी जमा करा दी। देखादेखी रामभरोसी ने भी अपनी अंगूठी उतारकर दे दी। इसके बाद दोनों युवक उनको चकमा देकर मौके से बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू आगरा थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें