फतेहपुर सीकरी। सत्र 2025-26 में कक्षा-10 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अटल आवासीय विद्यालय, काैरई के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के गणेश कुमार ने परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान एवं प्रदेश के 18 अटल आवासीय विद्यालयों में चौथा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 01 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में गणेश को प्रतीक चिन्ह एवं लैपटॉप देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुनीता वशिष्ठ ने छात्र गणेश की सफलता को पूरे विद्यालय के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद