फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जुआ के फड़ पर छापा मारने पहुंची पुलिस को घेरा, दो आरोपी छुड़ाए; मुकदमा हुआ दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 08:04 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

पुलिस ने जुआ के फड़ पर छापा मारा। यहां ते दो जुआरियों को दबोच भी लिया। लेकिन इस  दौरान कुछ महिलाएं वहां आ गईं। पुलिसकर्मियों को घेर लिया। धक्का-मुक्की के बीच दोनों जुआरियों को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया गया। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर के नगला जस्सा में जुआ होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने दो जुआरियों को पकड़ लिया। उन्हें ले जाने लगे तो महिलाओं ने चौकी प्रभारी और सिपाही को घेर लिया। हंगामा और धक्का-मुक्की करके दोनों को छुड़ा लिया। इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि नगला जस्सा में लक्ष्मीनारायण के घर पर नाल पर जुआ हो रहा है। चौकी प्रभारी बुंदू कटरा सुशील कुमार अपने सिपाही के साथ नगला जस्सा पहुंचे। वहां 10-12 जुआरी फड़ पर दांव लगा रहे थे। पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दो जुआरियों को दबोच लिया, जबकि अन्य भाग निकले।

पुलिसकर्मी दोनों आरोपियों को लेकर जा रहे थे, तभी महिलाओं ने उन्हें घेरकर हंगामा किया। आरोपियों को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। एसीपी पीयूषकांत ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज करके जुआरियों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें