फतेहाबाद। भारतीय किसान यूनियन का सदस्यता अभियान शुक्रवार ब्लॉक फतेहाबाद के ग्राम ईंधौन में जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर 100 से अधिक किसानों ने सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि जब-जब किसानों को संघर्ष की आवश्यकता होती है, तब-तब भाकियू जैसे गांव संगठन की रीढ़ बनकर सामने आते हैं। सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार में प्रमुख रूप से तांतीराम जादौन, नत्थू सिंह धाकरे, श्यामवीर सिंह चाहर, रणजीत सिंह यादव, हरेंद्र सिंह जसावत, रामभरत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष फतेहाबाद कुमरसेन वर्मा, अंशुल सिंह, राहुल यादव, मनीष शर्मा, पातीराम वर्मा, नारायण सिंह प्रधान और बृजमोहन सिकरवार सक्रिय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान मेघ सिंह वर्मा ने की, जबकि संचालन में मथुरी प्रसाद, पूर्व प्रधान कल्याण सिंह, शिवलाल, रामखिलाड़ी, नौबत सिंह, मुन्नीलाल बोहरे, दुर्ग सिंह, हरिओम यादव, पप्पू यादव, दाताराम, सुरेशचंद, बुद्ध सिंह मौजूद रहे।