आगरा। युवा क्रिकेटर ध्रुव जुरेल ने मंगलवार से लखनऊ में शुरू हुए अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया ए टीम की कप्तानी संभाल ली है। उन्हें यह जिम्मेदारी श्रेयश अय्यर के स्थान पर दी गई है। बीसीसीआई के इस फैसले ने सभी क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया। टीम में केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और नीतीश रेड्डी जैसे सितारे शामिल हैं। इससे पहले ध्रुव को दलीप ट्रॉफी में मध्य क्षेत्र का कप्तान बनाया गया था और अब उन्हें इंडिया ए टीम का भी नेतृत्व का अवसर मिला है। पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी का कहना है कि ध्रुव जुरेल को भारत ए की कप्तानी मिलने से शहर का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। हमें उस पर गर्व है। संवाद