फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: आगरा में सीजन की सबसे सर्द रात में ठिठुरे लोग, 3.9 डिग्री तक गिरा पारा, जानें कैसा रहेगा मौसम

Sat, 13 Jan 2024 06:28 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात आगरा की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। सुबह और रात में भारी ठंड देखने को मिल रही है।  हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की।
 
विज्ञापन
सर्द रात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मौसम की सबसे सर्द रात बृहस्पतिवार को रही। न्यूनतम तापमान निम्नतम स्तर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। सूर्यास्त के बाद हाड़ कंपाती सर्दी ने एक बार फिर लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर किया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्द रातें और शीतलहर सताएंगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार से 2.2 डिग्री अधिक रहा।जनवरी में सर्दी ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का आगाज हुआ और नए साल पर जनवरी माह में सर्द मौसम ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। 

बुधवार रात के 4.7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के बाद बृहस्पतिवार रात को गत रात का रिकॉर्ड भी टूट गया। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रह गया। इससे पहले 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंचा था। रजाई के अंदर भी लोग सर्दी महसूस कर रहे थे। फुटपाथ पर रात गुजारने वालों ने अलाव का सहारा लिया तो घरों में ब्लोअर और रूम हीटर ने कमरे के तापमान को सामान्य करने में मदद की।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे ही धूप निकल गई। शाम 5 बजे तक सूरज की तपिश ने लोगों को राहत का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन कोहरा रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से दिन में राहत रहेगी लेकिन सर्द रातें अभी कुछ और दिन सताएंगी। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के अनुसार अगले दो दिन सर्द हवाएं चलने से ठंड अधिक महसूस होगी।
विज्ञापन

सबसे ठंडी रातों वाले शहर

शहर तापमान
आगरा 3.9
मथुरा 4.2
बागपत 4.7
अलीगढ़ 4.8
शाहजहांपुर 5.0

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 21
न्यूनतम तापमान-3.9
सूर्योदय- 7.09
सूर्यास्त- 5:44
एक्यूआई- 144
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें