एत्मादपुर। हाईवे स्थित देव कैंपस में कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जीडी कॉन्सटेबल की चौथी पाली की परीक्षा में एक युवती को मोबाइल फोन व प्रपत्र के साथ पकड़ा गया। आयन डिजिटल जोन के वेन्यू हेड की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
वेन्यू हेड रजत सिंह ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च को कुबेरपुर स्थित आयन डिजिटल जोन में जीडी कॉन्सटेबल की परीक्षा चल रही थी, तभी चौथी पाली की परीक्षा में एक अभ्यर्थी ने कक्ष निरीक्षक को सूचना दी कि उसके बराबर में परीक्षा दे रही कामिनी निवासी सिंधारी कुरसंडा सादाबाद हाथरस के पास एक मोबाइल है। इसके बाद कक्ष निरीक्षक ने महिला सुरक्षा कर्मियों से उसकी तलाशी ली। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कॉलेज के कामिनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद