फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाऊमीन खाने के दौरान दो समुदायों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। क्षेत्र के गांव उदयनगर बंबा नाउ की सराय में बुधवार को चाऊमीन खाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट और पथराव में दो लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय का होने की वजह से बस्ती में तनाव फैल गया। एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचीं तो आरोपी भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश करा रही है।
विज्ञापन

नाउ की सराय निवासी राम किशोर सिसौदिया ने बताया कि उनका बस्ती के ही दूसरे समुदाय के युवकों से पुराना विवाद है। बुधवार की शाम करीब 7 बजे वह अपने दोस्त मनीष और सागर के साथ बस्ती में दिनेश कुमार की दुकान पर चाऊमीन खाने गए थे। दुकान पर पहले से किशोर उम्र का किशन खड़ा था। दूसरे समुदाय के तीन युवक भी चाऊमीन खाने आ गए।
आरोप है कि इन युवकों का किसी बात पर किशन से झगड़ा हो गया। उसने हस्तक्षेप किया तो युवकों ने 10-12 लोगों को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। पथराव में रामकिशोर और किशन घायल हो गए। राम किशोर की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बस्ती में तनाव फैल गया। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें