फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बग्घी वाले को नेग देकर आगे बढ़े दूल्हे के पिता, बाइकर्स झटक ले गए नकदी-गहने भरा बैग; पुलिस ने भी किया खेल

Thu, 07 Mar 2024 08:45 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शादी समारोह के दौरान बग्घी वाले को नेग देकर दूल्हे के पिता जैसे ही आगे बढ़े। पीछे से बाइकर्स आए और नकदी व गहने भरा बैग झटक ले गए। शिकायत पर पुलिस ने भी अपनी कलाबाजी दिखाई। 
विज्ञापन
वारदात के बाद भागते लुटेरे (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बाइकर्स ने दूल्हे के पिता से दो लाख रुपये और गहनों से भरा बैग लूट लिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते लुटेरे फुर्र हो गए। पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचे। उनका कहना है कि वहां पर दरोगा ने अपनी मनमर्जी की तहरीर लिखवाई। मामले में लूट की बजाय चोरी का केस दर्ज किया। चार दिन बाद भी बदमाश नहीं पकड़े जा सके हैं।
विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के प्राक्षी टावर चौकी क्षेत्र की है। आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-10 निवासी रामकुमार तिवारी एक पब्लिकेशन हाउस में मार्केटिंग का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि चार मार्च को उनके बेटे की शादी थी। शास्त्रीपुरम स्थित बाबूजी चौराहे पर गोकुल पैलेस मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। रात करीब 11:10 बजे वह मैरिज होम में थे। बग्घी वाले ने नेग मांगा। वह नेग देने पहुंचे, तभी कन्या पक्ष ने बुलाया।

बैग में नकदी और गहने थे

उन्होंने बताया कि वह पैदल मैरिज होम की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से अपाचे बाइक पर बदमाश आया। लाल रंग की जैकेट पहने था। मुंह पर कपड़ा बांधे था। उसने बैग लूट लिया। घटना पर पहुंची पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें बाइक तो दिखी लेकिन नंबर नहीं दिखा। बैग में दो लाख रुपये, दो अंगूठी, लिफाफे, 100-50-20 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी थीं।

पुलिस ने कर दिया खेल

रामकुमार ने आरोप लगाया कि प्राक्षी टावर चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी आए। उनसे कहा कि वह तहरीर लिखकर दें। वह लूट की तहरीर दे रहे थे। मगर, दरोगा ने कहा कि लूट लिखवाओगे तो मेडिकल कराना पड़ेगा। बाद में परेशानी भी होगी। दरोगा ने बोल-बोलकर तहरीर लिखवाई। इसमें लिखा कि बैग गिर गया था। जब तक वो उठा पाते, तब तक एक बाइक सवार लेेकर भाग गया। उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें