जहर खुरानी का शिकार हुआ रिटायर्ड फौजी करतार सिंह
बाह। कस्बे के बड़ागांव के पास एक बस चालक और परिचालक भिंड के सुकांड (गोरमी) निवासी करतार सिंह को बेहोशी का हालत में सड़क किनारे छोड़ गए। वह सेवानिवृत्त फाैजी हैं। किसी काम से बृहस्पतिवार को आगरा आए थे। लाैटते समय बस में जहरखुरानी का शिकार हो गए। शुक्रवार दोपहर को राहगीरों ने उन्हें बाह के बड़ागांव के पास खंदक में बेहोश देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। परिजन अस्पताल पहुंच गए। संवाद