फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह में पंडोखर सरकार का फूल मालाओं से स्वागत, जैतपुर में दरबार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। दतिया (मध्य प्रदेश) के प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल पंडोखर धाम के संत पंडोखर सरकार (गुरुशरण शर्मा) शुक्रवार की शाम बाह पहुंचे। गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा के बीच उनकी आगवानी हुई। आरती उतारने के बाद सतीश सोनी और पवन सोनी के घर में प्रवेश किया। पूरे कमेथिया परिवार ने उनकी आगवानी की। यहां पर उनके दर्शन के लिए रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार की दोपहर 12.30 बजे वह जैतपुर के क्यारी गांव में भुमिया सरकार आश्रम पर पहुंचेंगे। लल्ला गुर्जर ने बताया कि यहां पर उनका दरबार सजेगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि पंडोखर सरकार अपने दरबार में भक्तों को पर्ची के माध्यम से मार्ग दर्शन के साथ आध्यात्मिक उपाय बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें