फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बनवारी तेरी चाहत ने दीवाना बना दिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के रामलीला मैदान में शनिवार की रात खाटू श्याम संकीर्तन की महफिल जमी। खाटू श्याम का भव्य शृंगार के साथ दरबार सजाया गया। कानपुर की मानसी त्रिवेदी के भजन बनवारी तेरी चाहत ने दीवाना बना दिया पर खाटू श्याम के भक्त जमकर थिरके। आगरा की रितिका जैन ने तेरी आंख का हर आंसू, बाबा मेरी लाज बचाने आएगा आदि भजनों के जरिए अपनी गायकी का जलवा बिखेरा। वंशी वर्मा ने भी अपने भजनों पर खूब तालियां बजवाईं। रितिका जैन, मानसी त्रिवेदी ने अपने भजनों से बाबा के भक्तों को निहाल कर दिया। खाटू श्याम की भक्ति में डूबे श्रोता रविवार की भोर तक संकीर्तन संध्या में जमे रहे। इससे पहले मेकओवर आर्टिस्ट अंजली जैन ने दर्शन पूजन के साथ संकीर्तन का शुभारंभ किया। विजय कुमार, संतोष कुमार, पंकज कुमार, राहुल, अन्नू, पीयूष आदि रपरिया परिवार ने खाटू श्याम का पूजन, हवन यज्ञ किया। जैतपुर, बाह और आस पास के गांवों के खाटू के भक्त संकीर्तन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें