फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैतपुर में केमिकल फैक्टरी पर छापा, एमओपी उर्वरक के 1535 बैग किए सील

विज्ञापन
जैतपुर के कमतरी में केमिकल फैक्ट्री की छानबीन करते बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी गिरी
विज्ञापन
एसडीएम, एसीपी और जिला कृषि अधिकारी ने मारा छापा, अनियमितता मिलने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

बाह। दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद जिला प्रशासन ने बारूद, विस्फोटक पदार्थ और अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण की जांच की मुहिम शुरू की है। शुक्रवार को बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी गिरीश कुमार ने जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार के साथ जैतपुर के कमतरी गांव में सोडियम नाइट्रेट बनाने वाली केमिकल फैक्टरी पर छापेमारी की। फिरोजाबाद मार्ग पर स्थित केमिकल फैक्टरी के मालिक सौरभ अग्रवाल ने उर्वरक प्राधिकार पत्र प्रस्तुत किया। लेकिन स्टाक एवं बिक्री रजिस्टर, उर्वरक क्रय करने के बिल, पोस मशीन, कैश मीमो आदि अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। एसओ जैतपुर ने बताया कि ऐसी स्थिति में एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) उर्वरक के 1535 बैग बिक्री के लिए टीम ने प्रतिबंधित किए हैं। टीम की मौजूदगी में सभी बैग सील कर दिए गए। बृहस्पतिवार को भी बाह के धोबई गांव में अनियमितता मिलने पर आतिशबाजी की दुकान को सील किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें