फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रात के अंधेरे में रहने को मजबूर, फिर भी नहीं छोड़ रहे मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर मेला संपन्न होने के 6 दिन बाद भी मनोरंजन के साधन के अलावा कंबल, हींग, पत्थर, बक्सा, काठ की दुकानें लगी हुई हैं। बिजली कट गई। जलापूर्ति भी बंद होने के बाद भी दुकानदार मेला छोड़़ने को तैयार नहीं है। शनिवार को भी हाथरस, कानपुर, इटावा, धौलपुर, भिंड, अलीगढ़ के दुकानदार मेले में दिखे। बताया कि मेला समापन के बाद भी सामान खरीदने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को सिरसागंज की मोनिका, ज्योति, राखी, धर्मेद्र, ब्रजेश, राजू ने बताया कि सालभर के लिए हींग और गृहस्थी की अन्य जरूरतों का सामान खरीदा है। शिकोहाबाद के संतोष, प्रहलाद, कीर्ति, हेमलता ने बताया कि भोलेनाथ के दर्शन पूजन करने के बाद बक्सा, पत्थर की चाकी खरीदी है। राजाखेड़ा के दुर्गेश, छविराम, अजुद्दी प्रसाद, सियावती, सुमिरा देवी ने कंबल, काठ का सामान खरीदा है। मेले में आखिर में आने की बजह पूछे जाने पर श्रद्धालुओं ने बताया कि अब वाहन अंदर तक आ रहे हैं, इसलिए सामान ले जाने में आसानी हो रही है। वहींं पुलिस दुकानदारों से दुकानें उखाड़े जाने की अपील की है। फिर दुकानदार बिक्री के कारण मेला छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें