फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने को डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अकोला। प्रदेश में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्ति की ओर बढ़ने और चुनाव प्रक्रिया शुरू न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को विकास खंड अकोला के ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मनीष कुमार बंसल को सौंपा। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें की गई हैं। इसमें प्रदेश में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाएं, किसी कारणवश समय पर चुनाव संभव न हों तो मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए और पंचायतों के अधिकार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को हर हाल में सुरक्षित रखा जाए। प्रधान प्रतिनिधि अकोला डॉ. गंभीर सिंह चाहर ने बताया कि बुधवार को प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ रवाना होगा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अभिषेक चाहर, राजवीर सिंह चाहर, हिम्मत सिंह भगोर, प्रताप सिंह, उदय सिंह, पूजा देवी चाहर, मुनेश देवी, सविता, गुड़िया आदि मौजूद रहे। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं हुआ तो वे जिला मुख्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें