फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को धमकाने पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बे के सदर बाजार में महिला को घेरकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


नयापुरा निवासी तनू शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी ससुराल शिकोहाबाद में है। आगरा न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि 11 सितंबर को स्कूल से लौटते समय सदर बाजार में उनके पति दिव्यांशु राजौरिया और प्रवीन दुबे उर्फ बंटी ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल से भाग गए। महिला ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया पुलिस ने पांच अक्तूबर को दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें