फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आलू के दाम न मिलने पर थाने के सामने हंगामा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। आलू कोल्ड स्टोरेज के संचालक की ओर से लंबे समय से किसानों के बकाए का भुगतान न करने पर शुक्रवार को अछनेरा थाना क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। भारतीय किसान यूनियन (अन्नदाता) के बैनर तले किसानों ने थाना अछनेरा के सामने जमकर हंगामा काटा और धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्होंने महीनों पहले अपना आलू कोल्ड स्टोरेज संचालक को बेचा था, लेकिन उन्हें अभी तक उनके उपज का दाम नहीं दिया गया है। शुक्रवार को जब किसान बकाया भुगतान के लिए कोल्ड पर पहुंचे, तो कोल्ड संचालक ने अछनेरा पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस कुछ किसानों को थाने ले आई, इससे मामला गरमा गया। इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में किसान और नेता थाने के सामने जमा हो गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि मौके पर पुलिस के काम में बाधा डाली जा रही थी और जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को कड़ा रुख अपनाना पड़ा। थाना प्रभारी अछनेरा ने बताया कि 9 लोगों को नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें