फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, सवार गंभीर

विज्ञापन
तेज रफ्तार बुलेट सवार डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों ने दिखाई तत्परत
विज्ञापन
अछनेरा। दक्षिणी बाईपास मार्ग स्थित ग्राम मगुर्रा के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक ट्रक से बचने पर नियंत्रण खो बैठा और सीधा डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में बाइक चालक दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डायल–112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। तैनात पुलिसकर्मी प्रदीप नागर और रवि कुमार ने बिना देर किए घायलों को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई। पुलिस के अनुसार दोनों युवक मथुरा के निवासी हैं और ग्वालियर की तरफ जा रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी अछनेरा भेजा गया, जहाँ चालक दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें