नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों के बाद मेयर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण भी तय हो गया है। सोमवार शाम को आरक्षण सूची जारी कर दी गई। आगरा नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वर्तमान में नवीन जैन मेयर हैं। उनको बड़ा झटका लगा है। सीट आरक्षित होने के कारण इस बार वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
आरक्षण से बदले समीकरण
शहर में मेयर तो नगर पालिका व नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष पद के लिए समीकरण बदल गए हैं। जिले में सात नगर पंचायत और पांच नगर पालिका हैं। जिनमें 12 अध्यक्ष चुने जाएंगे। 2017 के चुनाव में 12 में सात अध्यक्ष पद अनारक्षित थे, जिनमें इस बार दो पद अनारक्षित रह गए हैं। ऐसे में कई निवर्तमान अध्यक्ष इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
निकाय: आरक्षण 2022 : आरक्षण 2017
नगर पंचायत फतेहाबाद: अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : अनुसूचित वर्ग महिला
नगर पंचायत खेरागढ़ : अनारक्षित : महिला
नगर पंचायत जगनेर : अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : अनारक्षित
नगर पंचायत पिनाहट : अनुसूचित वर्ग : महिला
नगर पंचायत किरावली: अन्य पिछड़ा वर्ग : महिला
नगर पंचायत दयालबाग: महिला : अनारक्षित
नगर पंचायत स्वामीबाग: अनारक्षित : महिला
नगर पालिका बाह : महिला : अनारक्षित
नगर पालिका अछनेरा : अनुसूचित वर्ग : अनारक्षित
नगर पालिका एत्मादपुर: अनुसूचित वर्ग : अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका शमसाबाद: अन्य पिछड़ा वर्ग : अनारक्षित
नग पालिका फतेहपुर सीकरी: अन्य पिछड़ा वर्ग : अनारक्षित