फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को मिली फायर टेंडर गाड़ी

Sun, 04 Jan 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिली फायर टेंडर गाड़ी
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगजनी की बढ़ती घटनाओं के चलते एक्सप्रेस-वे को फायर टेंडर गाड़ी उपलब्ध कराई गई है, जिससे हादसों के दौरान आग पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा। यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आर.एन. सिंह ने बताया आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वाहन दुर्घटनाओं, गाड़ियों के अधिक गर्म होने, स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में आगरा, फिरोजाबाद या अन्य जिलों से दमकल गाड़ियां मंगानी पड़ती थीं। गाड़ी आने में देरी के चलते कई वाहन जलकर खाक हो जाते थे। अब गाड़ी उपलब्ध होने से आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें