फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा के लेग स्पिनर कार्तिकेय वार्ष्णेय के दम पर यूपी की बड़ी जीत

विज्ञापन
कार्तिकेय वार्ष्णेय
विज्ञापन
आगरा। सहारनपुर में खेले गए कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबले में शहर के लेग स्पिनर कार्तिकेय वार्ष्णेय की फिरकी का जादू देखने को मिला। उनकी सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 176 रन के विशाल अंतर से पराजित कर दिया। कार्तिकेय ने 9 ओवर में 5 मेडन फेंकते हुए सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए और चंडीगढ़ की जमी हुई बल्लेबाज़ी को उसी समय तोड़ दिया, जब विपक्षी टीम मैच को बचाने की कोशिश में थी। कार्तिकेय वार्ष्णेय ने जिस अनुशासन और धैर्य के साथ गेंदबाज़ी की, उसने न सिर्फ टीम की जीत की नींव पक्की की, बल्कि आने वाले क्रिकेट सत्र के लिए चयनकर्ताओं को भी सकारात्मक संकेत भेजे हैं। मैच के दौरान चंडीगढ़ के दो बल्लेबाज़ क्रीज पर टिक चुके थे। साझेदारी आगे बढ़ती दिख रही थी, लेकिन कार्तिकेय ने लगातार खतरा बन रही इस साझेदारी को तोड़ा और फिर अगला विकेट लेकर चंडीगढ़ की उम्मीदों पर पूरी तरह विराम लगा दिया।कार्तिकेय की इस सफलता को लेकर उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें