आगरा। एसएमएओ विद्यालय में आयोजित 70वीं जनपदीय माध्यमिक कराटे प्रतियोगिता में आगरा कराटे विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। टीम के प्रशिक्षक सेंसई देवजीत घोष ने बताया कि बालिका वर्ग में शिफा बख्श, मनीष चौहान, महक, उमंग और बालक वर्ग में अंकुश बघेल ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, दुर्गा और शिक्षा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।