आगरा। जिले के जिम्नास्ट 2 से 4 नवंबर तक प्रयागराज में होने वाली 43वीं उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता खेलगांव पब्लिक स्कूल में होगी, जिसमें आर्टिस्टिक, रिदमिक और एरोबिक के मुकाबले होंगे। जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव हरीश बत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उत्तर प्रदेश की संभावित टीम चुनी जाएगी। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में नए नेशनल कॉम्पिटिटिव पाथवे के तहत विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले होंगे। टीमों को 25 अक्तूबर तक अपनी प्रविष्टि भेजनी होगी। आयु प्रमाण के लिए स्कूल प्रमाणपत्र या आधार कार्ड मान्य होगा।