फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: भाई को अगवा कर ले जा रहे अपहरणकर्ताओं से भिड़ गईं बहनें, कुल्हाड़ी के वार के आगे भी न टूटा हौसला

Mon, 12 Dec 2022 08:00 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को घेरने के लिए नाकेबंदी कर ली। तीन घंटे की तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
घायल बहन व भाई मयंक का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्मादपुर में रुपयों के लेनदेन में आरोपी बच्चे का अपहरण कर ले गए। बचाने आई बहनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने 3 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बच्चा ठीक है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला रुपयों के लेनदेन का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला नत्थू निवासी वीरेंद्र सिंह बघेल छलेसर चौराहे पर साइकिल की दुकान किए हैं। रविवार की शाम पांच बजे नगला नत्थू निवासी बॉबी व इनका बेटा सौरभ वीरेंद्र के नौ वर्षीय बेटे मयंक को घर के बाहर खेलते समय उठा कर ले जाने लगे। मयंक की 16 वर्षीय बहन ट्विंकल और 12 वर्षीय नेहा उसे बचाने पहुंच गईं। बॉबी ने ट्विंकल और नेहा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ट्विंकल के हाथ में गंभीर चोट आई है। उसे ग्रामीण उपचार के लिए ले गए।

ये भी पढ़ें - पत्नी को देखा आपत्तिजनक हाल में: प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, धमकी मिलने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नाकेबंदी कर कराई गई चेकिंग 

परिजनों की सूचना पर छलेसर चौकी इंचार्ज राकेश चौहान पहुंच गए। उन्होंने सभी मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी करवाने के बाद चेकिंग शुरू की। अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने तीन घंटे में बच्चे को तलाश लिया। मयंक वनस्थली छलेसर में एलकेजी में पढ़ता है। सीओ रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी गिरफ्तार

एसीपी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना पर चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी गई थी। थाना खंदौली क्षेत्र के मुड़ी चौराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चे के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें