फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सगी बहनों ने लगाया आरोप, शारीरिक शोषण करने वाले सगे भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौजूद दोनों आरोपी भाई। - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बे में सगी बहनों का शारीरिक शोषण करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन्हें गढ़ तिराहा के पास गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा के एक मोहल्ले की युवती का पड़ोसी बृजेश से 5 साल से प्रेम संबंध था। तब वह नाबालिग थी। युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के मुताबिक उसकी छोटी बहन जो नाबालिग है। 2 वर्ष से बृजेश का छोटा भाई आकाश उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। 5 नवंबर को दोनों आरोपियों ने दोनों सगी बहनों से शादी से इन्कार कर दिया। विरोध पर धमकाया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत फतेहाबाद पुलिस से की। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें