फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर राहुल चाहर नौ मार्च को करेंगे शादी: गोवा में मंगेतर ईशानी के साथ लेंगे सात फेरे, आगरा में रिसेप्शन

Mon, 07 Mar 2022 04:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

क्रिकेटर राहुल चाहर नौ मार्च को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। वह गोवा में मंगेतर ईशानी के साथ शादी करने जा रहे हैं। बेंगलूरू की ईशानी फैशन डिजायनर हैं। दोनों ने दिसंबर 2019 में सगाई की थी। 
विज्ञापन
राहुल चाहर ने दिसंबर 2019 में की थी सगाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किक्रेट टीम के गेंदबाज राहुल चाहर बेंगलूरू की फैशन डिजायनर ईशानी के साथ नौ मार्च को वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। आगरा के रहने वाले राहुल चाहर ने दिसंबर 2019 में जयपुर में ईशानी के साथ सगाई की थी। अब दोनों गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। राहुल का परिवार शादी के लिए गोवा पहुंच चुका है। रिसेप्शन 12 मार्च को ताजनगरी में होगा। 

कई खिलाड़ियों को दिया गया है निमंत्रण

बताया जा रहा है कि राहुल चाहर की शादी में भारतीय टीम के सदस्यों के साथ आईपीएल के कई खिलाड़ियों को निमंत्रण दिया गया है। राहुल के चचेरे भाई और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी सीधे गोवा पहुंचेंगे। राहुल का परिवार शादी के लिए गोवा पहुंच चुका है। राहुल की शादी का रिसेप्शन आगरा के पांच सितारा होटल होगा। इसमें कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स से खेलेंगे राहुल 

क्रिकेटर राहुल चाहर को आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के मेगा आक्शन में पंजाब किंग्स ने  5.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले राहुल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते रहे हैं। 2018 से 2021 तक वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले। राहुल चाहर भारत के लिए अब तक एक वनडे मैच और पांच टी-20 मैच खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें