आगरा कालेज ने स्नातक के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी कर दिया। 100 अंकों के पेपर में 50 फीसदी अभ्यर्थी ही सफल हो सके। निराशाजनक स्थिति बीए महिला अभ्यर्थियों की रही। इनका उत्तीर्ण औसत 35 फीसदी के करीब रहा। 1682 अभ्यर्थियों में से महज 575 ही पास हो सके। अधिकतम अंकाें की बात करें तो बीएससी जीव विज्ञान में अधिकतम अंक 83, गणित में 80, बीकॉम 82, बीए महिला 63, और बीए पुरुष में 68 अंक रहे। परिणाम और अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट कालेज की वेबसाइट पर अपलोड है। किसी भी शंका पर अभ्यर्थी कालेज में संपर्क कर सकता है। प्राचार्य डा. मनोज रावत ने बताया कि मेरिट लिस्ट 31 जुलाई को घोषित होगी।
कक्षा शामिल अभ्यर्थी उत्तीर्ण
बीएससी-गणित 2907 1587
बीएससी-जीव विज्ञान 1150 602
बीकाम 2145 1653
बीए-महिला 1682 575
बीए पुरुष 826 425