डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट एकेडमी
आगरा। गोवा में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट एकेडमी ने महाराष्ट्र की अंडर-19 टीम को 5 विकेट से शिकस्त देकर गोवा गोल्ड कप अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी एकेडमी ने महाराष्ट्र की पूरी टीम को 77 रन पर समेट दिया। आरव दानोरिया ने 3 और चिराग पाठक ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में एकेडमी ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शरद ने 32 और गगन ने 16 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आरव दानोरिया, मैन ऑफ द सीरीज गगन, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज श्रेष्ठ, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का खिताब युवराज को मिला। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थापक डॉ. अजीत सिंह, डॉ. अमित सिंह, कोच हरवीर सिंह, जावेद, हरीश बिष्ट, विजय बघेल ने हर्ष जताया।