फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी खाद के लिए यमुना में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डीएपी खाद की मांग के लिए किसान नेताओं ने बृहस्पतिवार को पोइया घाट पर यमुना में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता चौधरी रामवीर और सौरभ चौधरी के नेतृत्व में पांच किसान यमुना में खड़े होकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। चौधरी रामवीर सिंह के मुताबिक वह सुबह 11 बजे से पानी में खड़े थे, दोपहर दो बजे पुलिस पहुंची। किसानों की पुलिस से कहासुनी भी हुई। बाद में पुलिस ने किसानों को बाहर निकाला। चौकी इंचार्ज ने सौरभ चौधरी की एएसपी से बात कराई। आश्वासन के बाद किसान वापस लौटे। विरोध प्रदर्शन में सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश चाहर शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें