फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सारस के बाद क्या मोदी जी के मोर पर भी होगी कार्रवाई

Sun, 02 Apr 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन

रविवार शाम को करहल के एक स्कूल में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरिफ और सारस से मिलने पर सारस को चिड़ियाघर में कैद कर दिया। अगर कोई कार्रवाई करनी थी, उन पर की जाती। उन्होंने ये भी कहा कि सारस के बाद क्या प्रधानमंत्री मोदी जी के मोर पालने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी विभागों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। थाने और तहसील में दूने पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नफरत बांटने का काम कर रही है। जनता की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया गया है। राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से विरोधियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है। पीड़ितों की कोई सुनवाई इस सरकार में नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपाई झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। ये सरकार आम आदमी की नहीं, पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है। किसानों की आय दोगुना करने की बातें खूब कहीं, लेकिन उन्हें उपज का उचित मूल्य तक मुहैया नहीं करा पा रही है। बेचारे आलू उत्पादक बर्बाद हो गए हैं। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक नवनीत यादव, सीबीएसई कॉर्डिनेटर डॉ. राममोहन, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, एमएलसी मुकुल यादव, विधायक बृजेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें