बाह स्थित परीक्षा केन्द्र पर हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा देकर बाहर निकली छात्राओं ने जमकर खेली
- फोटो : Samvad
बाह। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं ने संस्कृत को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था, शनिवार को उनकी परीक्षा संपन्न हो गई। शनिवार की सुबह की पाली में बाह के आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र से संस्कृत की परीक्षा देकर निकली छात्राओं के चेहरे पर आसान रहे प्रश्नपत्र की खुशी दिखी, परीक्षा की टेंशन खत्म होते ही उनके चेहरे पर होली के रंगों की चमक दिखी। छात्रा अनामिका गुर्जर ने बताया कि संस्कृत के साथ उनकी परीक्षा पूरी हो गई। एक महीने से परीक्षा की टेंशन थी, दूर हो गई। अपनी सहेलियों के साथ खूब होली खेली है। छात्रा मानसी ने बताया कि अब हर्ष और उल्लास के साथ होली का होली मनाएंगे। छात्राओं मानवी, राधिका, अनामिका, गुल्लू, गुल्लू उपाध्याय, मोहिनी, शिवानी, उमा ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली।