मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 30 दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। समझौता नहीं होने पर तीन फइलों को बंद कर दिया गया। समझौता होने पर तीन दंपती को विदा किया गया।
तहसील करहल के कैरावली निवासी सुमन शाक्य की शादी विकास निवासी गुलाबबाग थाना कोतवाली के साथ हुई थी। शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी कामिनी की शादी हरीओम निवासी नसीरपुर फिरोजाबाद के साथ हुई थी। थाना कुर्रा के सुल्तानपुर निवासी शारदा की शादी कल्यान सिंह निवासी दन्नाहार जिला कन्नौज के साथ हुई थी। तीनों महिलाओं को उनके ससुराल वालों ने दहेज की मंाग पूरी नहीं होने पर घर से निकाल दिया। शनिवार को तीनों मामलों में समझौता होने पर उनको परिवार परामर्श केंद्र से ही विदा कर दिया गया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष सविता सैंगर, मधू यादव, आराधना गुप्ता, मनोरमा सिंह, मंजूषा चौहान, ममता चौहान, आरपी यादव मौजूद रहे।