पटियाली। ईद उल अजहा पर कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेषों को दफनाने की जिम्मेदारी इस बार प्रशासन ने ली है। अवशेष दफनाने के लिए गड्ढे खुदवाए गए हैं।
बक़रीद पर होने बाली पशुओं की कुर्बानियां सोमवार से बुधवार तक होगी कुर्बानियों के बाद पशुओं के अवशेषों को दफनाने के लिए प्रशासन ने इस बार नगर में गहरे गहरे गड्ढों को खुदवा दिया है। जिससे अवशेष इधर उधर न फैंके जाएं और गंदगी न हो सके। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी सर्वेश कुमार शुक्ला ने कहा कि कुर्बानियों के बाद पशुओं के अवशेषों को इधर-उधर न फेंकें और प्रशासन द्वारा खुदवाए गए गड्ढों में ही डालें। जिससे स्वच्छता भी बनी रहे और किसी को परेशानी भी न हो। नगर बाईपास रोड, मोहल्ला मिश्राना कूड़े दान के निकट व गंज रोड तीन स्थानों पर गड्डों को खुदवा दिया गया है।