फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार रात के बाद दिन में होती रही रिमझिम बारिश

विज्ञापन
शहर में बारिश के बीच गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम इन दिनों लोगों के लिए राहत भरा बना हुआ है। बीते तीन दिनों से रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। सोमवार को रात में जहां बारिश हुई तो वहीं मंगलवार को दिन में भी रिमझिम बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सावन खत्म हो चुका है, लेकिन गर्मी से लोगों को मिली राहत अब भी बनी हुई है। बीते तीन दिनों से चल रही ठंडी हवाओं और हल्की बारिश से तापमान सामान्य बना हुआ है। सोमवार को रात आठ बजे के करीब मध्यम बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया था। बारिश के साथ ही रात में तेज हवाएं भी चलती रहीं।
वहीं सुबह हुई तो आसमान में बादल छाए हुए थे। मंगलवार को दोपहर तक बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। कई बार रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। दिन में भी मौसम ठंडा रहा तो लोगों के चेहरे खिले नजर आए। दिन में भी ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शाम को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह गर्मी से राहत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें