फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आठ साल बाद अप्रैल के शुरू में पारा 39 डिग्री

Fri, 04 Apr 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आठ साल बाद जिले में अप्रैल के पहले सप्ताह में अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और दिन भर गर्माहट भरी हवा चलने से लोग बेहाल नजर आए। बाजार की चहल-पहल पर भी इसका असर देखा गया जहां दोपहर के समय खरीदारी करने वालों की भीड़ काफी कम रही। जिले में अप्रैल माह में न्यूनतम औसत तापमान 22 डिग्री और अधिकतम औसत तापमान 38 डिग्री तक रहता है। जिले में 3 अप्रैल 2017 को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंचा था। इसके बाद से अप्रैल माह में गर्मी अधिक पड़ने लगी है। पिछले चार दिनों से लगातार पारा चढ़ रहा है। शुक्रवार को सुबह के समय न्यूनतम पारा 19 डिग्री रहा। दोपहर के समय पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही गरम हवाएं भी चलने लगी। 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को प्रभावित कर दिया। हवा की गर्मी ने उनकी बेचैनी बढ़ाई। लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचे। इसका असर बाजार में होने वाली आम दिनों की चहल-पहल पर देखा गया। लोगों की संख्या कम रही। जो लोग आए भी वे चेहरे व सिर को कपड़े से ढके हुए थे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में पारा और बढ़ कर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें