फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रसूखदारों से भयभीत युवक छिप कर बचा रहा जान

Sat, 12 Aug 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गड़ेरी गांव निवासी एक युवक पर करीब दो माह पूर्व रसूखदारों ने जानलेवा हमला किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं कि जिस कारण पीड़ित छिप कर अपनी जान बचा रहा है। बृहस्पतिवार को इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज हुई। कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरी गांव निवासी असवेंद्र ने बताया कि 16 जून की शाम को वह धान में पानी लगाने के बाद पिता के साथ घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव निवासी दलवीर, अहिवरन सिंह, अनिल कुमार, रतनेश सिंह, अश्वनी उर्फ अमोल हाथ में सरिया, लाठी डंडा लेकर आए और उसे घेर कर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल का पुलिस ने मेडिकल कराया। लेकिन तहरीर के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। कोतवाली पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने और रसूखदारों की धमकी के चलते पीड़ित जान बचाने के लिए छिपता फिर रहा है। आखिरकार बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सका है। पीड़ित को भय है कि आरोपी गुंडा किस्म के हैं। कभी भी उसके साथ किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें