फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: संपत्ति बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्रों के बीच फायरिंग, गोलियों से दहला गांव, फैली दहशत

Fri, 05 Jan 2024 11:35 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा का घड़ी राठौर गांव बृहस्पतिवार दोपहर को गोलियों से दहल उठा। यहां संपत्ति विवाद में पिता-पुत्रों के बीच फायरिंग हो गई। इससे गांव में दहशत फैल गई।  
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम घड़ी राठौर में बृहस्पतिवार दोपहर बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्र के बीच गाली गलौज के बाद फायरिंग हो गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर फायरिंग कर रहा आरोपी पुत्र भाग गया।
विज्ञापन


यहां का है मामला 
घड़ी राठौर निवासी रविन्द्र सिंह और पुत्र ओमपाल के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। दोपहर को ओमपाल ने पिता से अपना हिस्सा मांगा तो उन्होंने देने से मना कर दिया। आरोप है की ओमपाल नाराज हो गया और घर की छत पर चढ़ कर हवाई फायर करने लगा। आरोप है की पिता रविन्द्र ने भी हवाई फायरिंग की। करीब छह राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। 

ये भी पढ़ें -  Weather Update Today: गलन बरकरार, कंपाती रही ठंडी हवाएं; जानें आगरा के मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बेटा भाग निकला 
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस को देखकर आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने वताया कि पिता-पुत्र के वीच पहले भी कई बार इस प्रकार से विवाद हो चुका है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने वताया कि रविन्द्र सिंह की तहरीर पर आरोपी ओमपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें -  लेखपाल घूसकांड: खतौनी में नाम बदलने के एवज में 10 लाख की घूस, पीड़ित बोला- बयान देने के लिए तैयार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें