फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज अधिवक्ता रहेंगे न्यायिक कार्य से विरत

Mon, 24 Feb 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे अधिवक्ता कानून संशोधन बिल से अधिकवक्ताओं में आक्रोश है। जनपद न्यायालय सहित पटियाली, सहावर तहसील क्षेत्र के अधिवक्ता भी मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता कानून संशोधन बिल के विरोध का प्रस्ताव पारित किया है। जनपद न्यायालय व कासगंज तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। तहसील स्तर पर भी सभी अधिवक्ता बैनामा रजिस्टर, बैनामा लेखन का कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान महासचिव चेतन चौहान, कोषाध्यक्ष चूड़ामणि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सागर, तेजेंद्र, प्रशांत शर्मा ,अभिषेक शर्मा, आलोक कुमार शर्मा, गुलशन गौड आदि मौजूद रहे। पटियाली बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुमार पाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर न्यायिक कार्य से वितर रहने का निर्णय लिया। इस दौरान सचिव दीपक, पृथ्वीराज सिंह गौतम, राजेंद्र सोलंकी आदि मौजूद रहे। सहावर सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष बीएस राजपूत ने बताया कि अधिवक्ता कानून के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्यसे विरत रहेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें