तहसीलदार फतेहाबाद को ज्ञापन देते अधिवक्ता।
- फोटो : संवाद
फतेहाबाद। पेपरलेस ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में बृहस्पतिवार को फतेहाबाद के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने इस व्यवस्था को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उपनिबंधक कार्यालय में कार्य बहिष्कार करते हुए 15 जून से शुरू की गई हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इस दौरान हरिसिंह अरनौटिया, पंकज गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत, अरविंद वर्मा, पुष्पेंद्र, जयपाल यादव, विष्णु गुर्जर, अनीश पिंगोरिया आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।