वादों का निस्तारण करने वाले अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित ।
कासगंज। स्थानीय मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण न्यायालय के जज राजीव कुमार ने लोक अदालत में समझौते के आधार पर बीमा कंपनी व याचीगणों के अधिवक्ताओं को सुलह समझौते के आधार पर दावे निस्तारित कराने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें पट्टिका पहनाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। जज राजीव कुमार ने बताया कि लोक अदालत में अधिवक्ताओं ने 32 मूल वाद 76 प्रकीर्ण वादों का निस्तारण कराया। इसके बाद याचीगण को 5 करोड़ 35 लाख रुपये मुआवजा वितरित किया गया। बीमा कंपनी के अधिवक्ता विनीत जौहरी, चेतेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, रामनिवास राजपूत, को प्रशस्ति पत्र एवं पटि्टका पहनकर सम्मानित किया गया।