फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिवक्ताओं ने कीजल्द खुलासे की मांग

Tue, 24 Sep 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर की अगवा कर निर्मम हत्या के प्रकरण में 20 दिन बीतने के बाद भी पुलिस प्रशासन सभी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाया है। इस पर मंगलवार को बार एसोसिएशन ने एसपी से मुलाकात कर केस के जल्द खुलासे की मांग की। साथ ही अधिवक्ताओं ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। नो एडवर्स रखते हुए सिर्फ जरूरी काम निपटाए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा व सचिव चेतन चौहान ने कहा कि महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या का अभी तक पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ है। इस केस में अधिवक्ताओं को ही नामजद कर दिया गया है। इससे अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है। इस संबंध में एसपी अपर्णा रजत कौशिक से मुलाकात कर उनसे इस मामले का जल्द और निष्पक्षता से खुलासा करने की मांग की गई। इसी विरोध में मंगलवार को भी अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही न्यायिक कार्य नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें