फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिवक्ता संघर्ष समिति के सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Thu, 12 Sep 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहिनी तोमर हत्याकांड में बार एसोसिएशन द्वारा गठित की गई संघर्ष समिति के सदस्यों ने गत दिवस इस्तीफा दे दिए। इसके बाद यह समिति स्वत: ही भंग हो गई। अब अधिवक्ता हत्याकांड में बार एसोसिएशन द्वारा ही निर्णय लिया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि मोहिनी तोमर हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया था। मंगलवार को समिति के पांच में से तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले सदस्यों का कहना था कि संघर्ष समिति के गठन से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे अधिवक्ताओं में दो गुट हैं। अत: इसे भंग कर बार एसोसिएशन के बैनर तले ही न्याय की लड़ाई लड़नी चाहिए। इस्तीफा दिए जाने के कारण समिति स्वत: ही भंग हो गई। अब बार एसोसिएशन द्वारा ही अधिवक्ता को न्याय दिलाने की हरसंभव लड़ाई लड़ी लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें