कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अमांपुर के जूनियर हाई स्कूल बांछमई खंड विकास अधिकारी कार्यालय, पशु चिकित्सालय कार्यालय, सिढ़पुरा की सहकारी समिति पिथनपुर का किया औचक निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी अमांपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि, प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस, एडीओ पंचायत अमांपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निरीक्षण में जूनियर हाई स्कूल बांछमई में मिड-डे-मील में खाना मेन्यू के अनुसार नही मिला, शौचालय की हालत खराब मिली। प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस, खंड शिक्षा अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने व सात दिन में समस्त कार्य को सही कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सहकारी समिति पिथनपुर बंद मिला। समिति के मंगलवार को खुलने तथा बुधवार को एक घंटे खुलकर बंद होने की जानकारी मिली। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त पत्रावली तलब करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में भ्रमण पंजिका में सभी के भ्रमण अंकित नहीं मिले। एडीओ पंचायत रामनिवास को भ्रमण नहीं करने व कार्य संतोषजनक मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने, मनरेगा में अधिक-अधिक से रोजगार देने, रोजगार रजिस्टर बनाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पुराने अग्निशमन यंत्र के स्थान पर नए लगवाने, खराब जनरेटर के स्थान पर नया लगवाने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सालय कार्यालय में विद्युत सप्लाई नहीं मिली। नगला यादकरन हेल्थ वेलनेस सेंटर/आयुष आरोग्य मंदिर बंद मिला। यहां तैनात कर्मियों काे प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परियोजना निदेशक विकल कुमार आदि मौजूद रहे।